EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

हिन्दू साम्राज्य दिवस उत्सव के आमंत्रण पत्र का विमोचन, साध्वी श्वेता भारती ने शिवाजी के आदर्शों पर डाला प्रकाश
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 54 76
    01 Jun 2026 16:41 PM



गाजियाबाद, 31 मई। भारत माता सांस्कृतिक संस्थान द्वारा आयोजित होने वाले 8वें हिन्दू साम्राज्य दिवस उत्सव (ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी) के आमंत्रण पत्र का विमोचन रविवार को जानकी सभागार, कवि नगर रामलीला मैदान, गाजियाबाद में किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित साध्वी श्वेता भारती ने छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन, संघर्ष, राष्ट्रभक्ति, संगठन कौशल एवं आदर्श शासन व्यवस्था पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि शिवाजी महाराज का जीवन आज भी राष्ट्र एवं समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने युवाओं से शिवाजी महाराज के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बलदेव भाई शर्मा ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज भारतीय इतिहास के ऐसे महानायक हैं जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी राष्ट्र की चेतना को जागृत रखा। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज केवल एक शासक नहीं, बल्कि अपनी प्रजा के रक्षक और हिन्दवी स्वराज्य के प्रणेता थे।

कार्यक्रम में श्रीमती इंदु शर्मा एवं अंजू जैन द्वारा ओजपूर्ण काव्य पाठ प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा। इस अवसर पर हिन्दू साम्राज्य दिवस उत्सव के आमंत्रण पत्र का विधिवत विमोचन किया गया।

आयोजकों ने बताया कि यह 8वां हिन्दू साम्राज्य दिवस उत्सव छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक के 352वें वर्ष की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में पूज्य निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशानन्द गिरि जी महाराज उपस्थित रहेंगे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. सुधांशु त्रिवेदी अपने विचार रखेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ललित जायसवाल करेंगे।

यह भव्य आयोजन 28 जून 2026, रविवार को सायं 5:30 बजे बलिदान पथ, नवयुग मार्केट, गजप्रस्थ (गाजियाबाद) में आयोजित होगा।

भारत माता सांस्कृतिक संस्थान के पदाधिकारियों ने समाज के सभी वर्गों, गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया है। संस्थान के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य हिन्दू जनमानस के उत्थान, हिन्दवी स्वराज्य के आदर्शों के प्रचार-प्रसार तथा छत्रपति शिवाजी महाराज के योगदान को जन-जन तक पहुंचाना है। रिपोर्ट नंद किशोर शर्मा 151170853



Subscriber

188733

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना