EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

हरदोई में किसानों का आरोप, तय कीमत से महंगी बेची जा रही यूरिया खाद
  • 151186961 - VINEET KUMAR GUPTA 45 65
    30 May 2026 13:42 PM



उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में किसानों को यूरिया खाद की खरीद को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का आरोप है कि उन्हें निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर यूरिया खाद खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जिससे उनमें भारी आक्रोश व्याप्त है।

मामला हरदोई जनपद के शाहाबाद क्षेत्र स्थित आंझी रेलवे स्टेशन के पास की एक खाद-बीज दुकान से जुड़ा बताया जा रहा है। किसानों का आरोप है कि यहां यूरिया खाद, जिसकी निर्धारित कीमत करीब 267 रुपये प्रति बोरी है, उसे 350 से 400 रुपये तक में बेचा जा रहा है।

किसानों का यह भी कहना है कि खाद खरीदने आने वाले लोगों को यूरिया की एक बोरी के साथ करीब 300 रुपये का अन्य सामान भी जबरन दिया जाता है। यदि किसान अतिरिक्त सामान खरीदने से मना करते हैं तो उन्हें खाद देने से इंकार कर दिया जाता है।

इस मामले को लेकर किसानों ने प्रशासन से जांच और कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि आरोप सही हैं तो संबंधित दुकान संचालक के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए, ताकि किसानों का शोषण रोका जा सके।

वहीं जिलाधिकारी का कहना है कि जिले में यूरिया खाद की कोई कमी नहीं है और कोई भी दुकानदार निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर खाद नहीं बेच सकता। उन्होंने कहा कि यदि जांच में कोई दुकानदार अधिक कीमत वसूलते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल किसानों द्वारा लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है और मामला जांच का विषय बना हुआ है। रिपोट - विनीत कुमार गुप्ता 151186961

  



Subscriber

188760

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना