EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

औरैया में सपा का भाजपा पर हमला, आरक्षण घोटाले का लगाया आरोप
Link
  • 151188565 - PRIYANKA 54 68
    30 May 2026 08:09 AM



 

  •  
  • आरक्षित पदों में अनियमितता का दावा, सपा ने सरकार को घेरा
  • पीडीए समाज के युवाओं के अधिकारों से खिलवाड़ का आरोप
  • 69 हजार शिक्षक भर्ती समेत कई भर्तियों में गड़बड़ी का आरोप
  • संविधान और आरक्षण व्यवस्था को कमजोर कर रही भाजपा: सपा
  • औरैया में प्रेसवार्ता कर सपा नेताओं ने रोजगार और आरक्षण का मुद्दा उठाया

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में समाजवादी पार्टी ने आरक्षण के मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। शुक्रवार को ककोर स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार संविधान और आरक्षण व्यवस्था को कमजोर कर रही है, जिससे पिछड़े, दलित और वंचित वर्ग के युवाओं को सरकारी नौकरियों में उनका उचित अधिकार नहीं मिल पा रहा है।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सपा नेता सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से पिछड़े, दलित और वंचित समाज को बराबरी का अधिकार दिलाने के लिए आरक्षण व्यवस्था लागू की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार धीरे-धीरे इस व्यवस्था को कमजोर करने का काम कर रही है।

सपा जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि सरकारी नौकरियों में आरक्षित वर्ग के पदों को सही तरीके से नहीं भरा जा रहा है, जिससे पीडीए समाज के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल में कई भर्ती प्रक्रियाओं में आरक्षण नियमों की अनदेखी की गई है।

सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि 69 हजार शिक्षक भर्ती में 7,933 आरक्षित पद प्रभावित हुए। इसके अलावा एडेड जूनियर हाईस्कूल मास्टर और हेडमास्टर भर्ती में 547 पद, ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती में 232 पद तथा कनिष्ठ सहायक और लिपिक भर्ती में 300 पद प्रभावित हुए। वहीं कृषि प्राविधिक सहायक भर्ती में 434 और 588 पदों पर तथा लेखपाल भर्ती में 960 आरक्षित पदों पर अनियमितताओं का आरोप लगाया गया।

सपा नेताओं का कहना है कि यदि भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बरती जाती और संविधान के अनुरूप आरक्षण व्यवस्था लागू की जाती, तो हजारों युवाओं को रोजगार का अवसर मिल सकता था।

इस प्रेस वार्ता में प्रदीप यादव, रेखा वर्मा, पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता, रश्मि यादव, अनवर यादव, रानू पालीवाल, राजकुमार दोहरे समेत बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह थी प्रियंका की रिपोट 

20260530080635045778752.mp4



Subscriber

188755

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना