इटियाथोक कस्बे में अतिक्रमण की समस्या को लेकर व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन
इटियाथोक/गोंडा कस्बे में बढ़ती अतिक्रमण की समस्या को लेकर व्यापार मंडल इटियाथोक के अध्यक्ष राजन चौरसिया के नेतृत्व में व्यापारियों ने प्रभारी निरीक्षक इटियाथोक को ज्ञापन सौंपा गया, ज्ञापन में मुख्य बाजार एवं प्रमुख मार्गों पर हो रहे अतिक्रमण से आम जनता एवं व्यापारियों को हो रही परेशानियों का उल्लेख करते हुए समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की गई।
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ज्ञापन में विशेष रूप से मुख्य मार्ग पर ई रिक्शा सहित अन्य वाहन अनियंत्रित रूप से खड़े रहते हैं वहीं खरगूपुर रोड पर इटियाथोक स्टेशन रोड पर भी अनियंत्रित रूप से वहां खड़े होने से व्यापारियों सहित आने जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इसी के साथ-साथ कुछ अनियंत्रित ठेला वाले भी जहां उनकी मर्जी होती है वहां खड़ा कर देते हैं।
इस अवसर पर राजेश ओझा, प्रिंस जायसवाल, रिंकू जायसवाल, अश्वनी साहू, सैनिक पेंट हाउस, संदीप मोदनवाल सहित व्यापार मंडल के सदस्य एवं अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।
