सुजीत कुमार सिंह गाजीपुर बेसिक का नटवरलाल अंजनी सोनिया कम्पोजिट विद्यालय ढेलवां शिक्षा क्षेत्र करंडा के (प्रभारी प्रधानाध्यापक) अंजनी कुमार सोनिया के कारनामे नटवरलाल से कम नहीं है । मध्याह्न भोजन योजना खाते में छेड़छाड़ कर अधिक पैसे की निकासी के एक मामले में को यूबीआई सबुआ की ब्रांच मैनेजर ने पकड़ लिया । ग्राम प्रधान के द्वारा हस्ताक्षर किए हुए , २०००० रू के चेक में हेराफेरी करते हुए , प्रभारी अंजनी कुमार सोनिया ने उसे ३०००० का बना दिया और अपने पुत्र के खाते में भुगतान भी करा दिया । लेकिन जब चेक बैंक मैनेजर के पास पहुंचा तब उन्हें चेक में फर्जीवाडे की आशंका हुई , और उन्होंने अंजनी सोनिया को बुलाया । ख़ुद को फंसता हुआ देख प्रभारी अंजनी बैंक से फरार हो गया । जब ग्राम प्रधान से संपर्क किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा चेक २०००० की धनराशि का ही हस्ताक्षर किया गया है । बैंक ने तत्काल अंजनी सोनिया के पुत्र अविनाश के खाते को होल्ड करते हुए , भुगतान को वापस कराया । बेसिक शिक्षा विभाग में इस तरह का यह अनोखा मामला सामने आया है । अब देखना ये है कि बीएसए महोदया इस मामले में क्या कार्यवाही करती है। सुजीत कुमार सिंह 151164525
