फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस जिला कैम्प कार्यालय पर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय की अध्यक्षता में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री और भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेहरू जी ने देश की आजादी के बाद आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखने का कार्य किया। उन्होंने शिक्षा, विज्ञान, उद्योग और लोकतंत्र को मजबूती देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके विचार आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी कार्यकाल में विफलता तभी होती है जब हम अपने आदर्शो को भूल जाते हैं उद्देश्यो और सिद्धान्तों को भूल जाते हैं। आज इन्ही महान विचारों को आत्मसात कर पार्टी पूरे संकल्प के और अटूट विश्वास के साथ आगे बढ रही है। ऐसे महान व्यक्तित्व की पुण्यतिथि पर उन्हे भावभीनी श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए यह संकल्प लें कि सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्ष के उनके आदर्श को पूरा करें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य मुनेंद्र पाल सिंह राजपूत ने कहा कि देश के पूर्व प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल को 100 वर्ष से अधिक अंग्रेजो की दासता के बाद भयंकर गरीबी से पीड़ित देश मिला था जिनके सामने कृषिप्रधान देश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के बाद देश मे बेरोजगारी को रोजगार उपलब्ध कराना, लघु उद्योग एवं बड़े-बड़े उद्योग लगाने बड़ा लक्ष्य मिला, गरीबी उन्मूलन का भी बड़ा लक्ष्य के साथ भारतीय संविधान को मजबूती लागू भी करने का लक्ष्य था। कांग्रेस ने इन सभी चुनौतियो को सामने रखते हुए कार्य किया। श्रृद्धांजलि सभा में रजनीश उपाध्याय, चरण सिंह, गुलफान सिंह यादव, प्रतिभा सिंह, दीप कुमार पाण्डेय, अली हसन सोहराब, अभिषेक दुबे, सरिता, राजा सलमानी, काजल, मोहम्मद सनी, रूम सिंह यादव अमरदीन अंसारी आदि लोग उपस्थित रहे। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069
