फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज। जनपद कासगंज की अमरपुर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में में मौत होने का मामला प्रकाश आया है, सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मृतका के परिजनों ने ससुरालीजनों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि अमाँपुर कोतवाली पुलिस को बुधवार की सुबह सूचना मिली कि क्षेत्र के गांव मझोला निवासी रजनेश की 25 वर्षीय पत्नी शबनम की संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई है, सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर जा पहुंची और महिला केशव को कब्जे में लेकर मायके पक्ष को सूचना दी, वहीं पुलिस ने महिला केशव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, सूचना पर पहुंचे सिढपुरा थाना क्षेत्र के गांव दामरी निवासी मृतका के पिता नेकराम के मुताबिक उन्होंने 8 वर्ष पूर्व अपनी पुत्री शबनम की शादी मझोला निवासी रजनेश के साथ की थी, पिता का आरोप है कि रजनेश आए दिन उनकी पुत्री शबनम के साथ मारपीट करता था, इसी के चलते बीती देर रात्रि रजनेश व उसके परिजनों ने शबनम की मारपीट कर हत्या कर दी। वही अमाँपुर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मझोला गांव की रहने वाली शबनम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली थी, महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, अभी तक परिजनों की तरफ से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने व तहरीर मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069
