EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गृह क्लेश के चले युवक ने जहरीला पदार्थ खाया, मौत
  • 151110069 - SANJAY SINGH 0 0
    27 May 2026 19:31 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज। जनपद कासगंज की कोतवाली सोरों क्षेत्र के गांव फरीदनगर में एक 26 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर सोरों थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान लोकेश पुत्र वीरेंद्र निवासी फरीदनगर थाना सोरों के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक ने घरेलू कलह से परेशान होकर अपने घर पर ही जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए कासगंज के मामो जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069

 



Subscriber

188714

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना