EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

ईद के मद्देनजर अलर्ट मोड़ ऑन, मिश्रित आबादी इलाके में बाइक्स व पुलिस फ्लीट लेकर निकलें इंस्पेक्टर
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 0 0
    27 May 2026 19:20 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर। जहांगीराबाद आगामी ईद पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जहांगीराबाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। गुरुवार को होने वाले ईद पर्व के मद्देनजर कोतवाली पुलिस ने थाना क्षेत्र के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में बाइक एवं पुलिस कार फ्लीट के साथ व्यापक पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इंस्पेक्टर सुदेश कुमार के नेतृत्व में निकाले गए फ्लैग मार्च में बड़ी संख्या में दरोगा व पुलिसकर्मी बाइक पर सवार होकर क्षेत्र में गश्त करते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने नगर जहांगीराबाद सहित समीपवर्ती गांव सांखनी, जलीलपुर, कारौंजी, रिवाडा, बदरखा एवं सिद्धनग्ला आदि क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद कर आपसी सौहार्द बनाए रखने एवं त्योहार को भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। वहीं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतते हुए पुलिस टीम ने संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी। इंस्पेक्टर सुदेश कुमार ने अपील करते हुए कहा कि सभी लोग ईद पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। रिपोर्ट  सुनील कुमार 151044750 



Subscriber

188714

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना