EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पंचवर्षीय योजनाओं तथा पंचशील के पण्डित नेहरू के सिद्धांत से मजबूत हुई देश की नियोजित अर्थव्यवस्था- प्रमोद तिवारी
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    27 May 2026 19:17 PM



प्रथम प्रधानमंत्री पं0 नेहरू की पुण्यतिथि पर राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता ने अर्पित की श्रद्धांजलि

लखनऊ में प्रथम प्रधानमंत्री पं0 नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण करते सांसद प्रमोद तिवारी

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लखनऊ/प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने आजाद भारत के निर्माण में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं0 जवाहर लाल नेहरू के योगदान को सर्वाधिक सशक्त चिंतन करार दिया है। उन्होने कहा कि पण्डित नेहरू का पंचशील सिद्धांत एवं पंचवर्षीय योजना की सोच से देश को समृद्धि का मजबूत आधार मिल सका। उन्होने कहा कि नेहरू जी ने राष्ट्र को एक मजबूत अर्थव्यवस्था सौंपी। विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने नेहरू की विरासत को संजोने की जगह गलत और अदूरदर्शी नीतियों से आज राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया है। उन्होनें यूपी की राजधानी लखनऊ में पण्डित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की है। वहीं प्रतापगढ़ के रामपुरखास में प्रथम प्रधानमंत्री पं0 नेहरू की पुण्यतिथि पर यहां क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के कैम्प कार्यालय पर भी बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेसियों ने पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी के प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी व चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने पं0 नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। पुष्पांजलि कार्यक्रम में जुटे कांग्रेसियों तथा अधिवक्ताओं व व्यापारियों एवं सभासदों ने सांसद प्रमोद तिवारी एवं विधायक मोना के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण में योगदान का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य सुधाकर पाण्डेय व संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। विशिष्ट अतिथि संयुक्त अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष नामवर सिंह तथा महामंत्री शिवरंजन यादव व पूर्व अध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्र रहे। सभासद आशीष कौशल ने आभार प्रदर्शन किया। इस मौके पर संतोष सिंह, कमाल अहमद, प्रमोद तिवारी, शिव नारायण शुक्ल, संदीप तिवारी, अशोक मौर्य, सरवर आलम, भास्कर नाथ शुक्ल, शैलेन्द्र शुक्ल, अनूप पाण्डेय, प्रभाकर पाल, अजय शुक्ल, अतुल मिश्र चंदन, दिनेश सिंह आदि रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188714

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना