लालगंज ट्रामा सेंटर में चिकित्सकों को सम्मानित करते आयोजन समिति के पदाधिकारी
फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। डिफेंस टाइगर्स द्वारा बुधवार को नगर स्थित ट्रामा सेंटर में चिकित्सा सेवा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के सचिव मनीष मिश्र फौजी व चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ को अंगवस्त्रम तथा माल्यार्पण के जरिए सेवा सम्मान सौंपा। कार्यक्रम में संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेशचंद्र तिवारी ने चिकित्सा सेवा को मानवीय सेवा का सबसे पुनीत सेवा कहा। वहीं आयोजन समिति द्वारा डा0 धर्मेन्द्र, डा0 पंकज मिश्र, डा0 राहुल कुमार, डा0 दिवाकर पाण्डेय, डा0 ओवैद अंसारी, मान सिंह व स्टाफ नर्स पूनम को सराहनीय चिकित्सीय सेवा के लिए सम्मानित किया गया। संयोजक मनीष मिश्र ने आयोजन के उददेश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मानव जीवन की रक्षा में चिकित्सकों का योगदान प्रशंसनीय है। सह संयोजक राजकुमार मिश्र ने आभार प्रदर्शन किया। इस मौके पर रूरल बार के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल, अभिषेक शुक्ल, दीपक, आकाश तिवारी, प्रवीण शुक्ल, विपिनचंद्र शुक्ल, दिनेश सिंह आदि रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
