EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

शाहपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत
  • 151166686 - LAIK AFTAB 0 0
    27 May 2026 19:28 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर स्थित पेट्रोल पम्प के सामने वाराणसी-गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार देर रात सड़क पार कर रहे एक वृद्ध की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।मृतक की पहचान लालचंद शर्मा 70 पुत्र स्वर्गीय भरत शर्मा निवासी शिवदशा के रूप में हुई है। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि बताया कि वह राष्ट्रीय राजमार्ग पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शिवपुर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। वहीं पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686



Subscriber

188714

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना