EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

थैलेसीमिया मरीजों के लिए उम्मीद बनी रक्तदान मुहिम, मेडिकल कॉलेज में लगा विशेष ब्लड कैंप
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    27 May 2026 18:48 PM



किसी की रगों में जिंदगी बनकर बहना है, तो रक्तदान कीजिए” के संदेश के साथ युवाओं को किया जागरूक

मेडिकल कॉलेज में रक्तदान महाअभियान, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

ब्लड केयर लाइफसेविंग मिशन की पहल, जरूरतमंद मरीजों के लिए जुटा रक्त

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। डॉ. सोनेलाल पटेल स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में मानवता और समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए ब्लड केयर लाइफसेविंग मिशन द्वारा थैलेसीमिया एवं जरूरतमंद मरीजों के लिए विशेष रक्तदान जागरूकता एवं रक्तदान अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेडिकल कॉलेज के सीएमएस शैलेंद्र कुशवाहा एवं वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. मनोज खत्री ने फीता काटकर किया। रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं, लैब टेक्नीशियनों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। शिविर के दौरान लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और यह बताया गया कि रक्त की कमी से हर वर्ष हजारों मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। विशेष रूप से थैलेसीमिया से पीड़ित मरीजों को नियमित अंतराल पर रक्त की आवश्यकता होती है, ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान उनके लिए जीवनदान साबित होता है। ब्लड केयर लाइफसेविंग मिशन के सदस्यों ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि आज भी कई लोग जागरूकता के अभाव में रक्तदान से दूरी बनाए रखते हैं, जबकि एक स्वस्थ व्यक्ति का रक्तदान कई जिंदगियों को बचा सकता है। अभियान के दौरान संस्था की ओर से लोगों को प्रेरित करते हुए संदेश दिया गया —“किसी की रगों में जिंदगी बनकर बहना है, तो रक्तदान कीजिए।” कार्यक्रम में मौजूद चिकित्सकों ने कहा कि रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित प्रक्रिया है और इससे शरीर पर किसी प्रकार का नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता। नियमित रक्तदान से न केवल जरूरतमंद मरीजों को जीवन मिलता है बल्कि रक्तदाता का स्वास्थ्य परीक्षण भी होता रहता है। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि आने वाले समय में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस अभियान से जुड़ सकें। युवाओं से विशेष अपील करते हुए कहा गया कि वे आगे आएं और मानवता के इस महायज्ञ में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। शिविर के दौरान “रक्तदान — थैलेसीमिया मरीज के नाम” का संदेश लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने रक्तदान को महादान बताते हुए समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति से समय-समय पर रक्तदान करने की अपील की। इस अवसर पर डॉ. अब्बास मुस्तफा, डॉ. अंजलि, पवन नंदन भट्ट (एसएलटी), विशाल शुक्ला (एलटी), कुसुम लता गुप्ता, आशिक अली लेफ्टिनेंट, पवन मिश्रा (एलटी), शिवम कुमार लेफ्टिनेंट, नितिन श्रीवास्तव लेफ्टिनेंट, अंकित पटेल (एलटी) सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188763

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना