फ़ास्ट न्यूज इण्डिया यूपी बुलंदशहर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला कार्यालय पर संगठन के संस्थापक एवं ग्रामीण पत्रकारिता के प्रेरणास्रोत स्वर्गीय बाबू श्री बाबू बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पत्रकारों, समाजसेवियों और गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा ग्रामीण पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय श्री बाबू बालेश्वर लाल जी ने पत्रकारिता को जनसेवा का माध्यम बनाकर गांव-गरीब की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य किया, जिसकी मिसाल आज भी कायम है। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बुलंदशहर द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी की ग्रापए बुलंदशहर जिला अध्यक्ष ठाकुर विजय राघव ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री सुरेंद्र भाटी ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि जिस दौर में ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याएं मुख्यधारा की खबरों से दूर रहती थीं, उस समय स्वर्गीय श्री बाबू बालेश्वर लाल ने ग्रामीण पत्रकारिता को नई पहचान दिलाई। उन्होंने गांव-कस्बों की समस्याओं को मजबूती से उठाकर पत्रकारिता को समाज सेवा का सशक्त माध्यम बनाया। वक्ताओं ने कहा कि उनके प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों की आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंची और अनेक सामाजिक मुद्दों को मजबूती मिली। उन्होंने पत्रकारों को निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता का संदेश दिया, जो आज भी पत्रकार समाज के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है। इस मौके पर बुलंदशहर जिला कार्यालय सहित सिकंदराबाद, स्याना खुर्जा,डिबाई सहित सभी तहसीलों पर स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल जी की पुण्यतिथि मनाई गई।इस अवसर पर कुलदीप पंडित, प्रदीप तोमर, केशव वर्मा, रविन्द्र शर्मा, आकाश सक्सैना, जेपी गुप्ता, कैलाश कुमार, सचिन गौड़, सचिन अग्रवाल,रविन्द्र शर्मा, लोकेन्द्र राज सिंह, ललित शर्मा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रिपोर्ट - सुनील कुमार 151044 750
