EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गोरखपुर में बनेगा एविएशन फ्यूल, 4000 करोड़ से धुरियापार में लगेगा प्लांट, यहां के ईंधन से उड़ेंगे विमान
  • 151188511 - FULMATI 0 2
    27 May 2026 16:50 PM



फास्ट न्यूज इंडिया गोरखपुर। प्रस्तावित प्लांट में प्रतिदिन 750 किलो लीटर एथेनॉल और एविएशन फ्यूल का उत्पादन किया जाएगा। इसके अलावा यहां माल्ट विस्की और बियर का भी निर्माण होगा। परियोजना के तहत 20 लाख पेटी ब्रुअरी क्षमता, 20 किलो लीटर प्रतिदिन माल्ट उत्पादन इकाई और 35 मेगावाट क्षमता का को-जनरेशन पावर प्लांट भी स्थापित किया जाएगा। गोरक्षनगरी जल्द ही देश के विमानन क्षेत्र में नई पहचान बनाने जा रही है। गीडा के धुरियापार क्षेत्र में श्रेयस ग्रुप की ओर से करीब चार हजार करोड़ रुपये के निवेश से एकीकृत बायोफ्यूल एवं ब्रुअरी कॉम्प्लेक्स स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना के शुरू होने के बाद गोरखपुर में तैयार एविएशन फ्यूल से देशभर के विमान उड़ान भर सकेंगे। प्लांट के लिए श्रेयस ग्रुप ऑफ कंपनीज को गीडा की ओर से जमीन आवंटित हो गई है। सीएम योगी के हाथों इसका शिलान्यास प्रस्तावित है। प्रस्तावित प्लांट में प्रतिदिन 750 किलो लीटर एथेनॉल और एविएशन फ्यूल का उत्पादन किया जाएगा। इसके अलावा यहां माल्ट विस्की और बियर का भी निर्माण होगा। परियोजना के तहत 20 लाख पेटी ब्रुअरी क्षमता, 20 किलो लीटर प्रतिदिन माल्ट उत्पादन इकाई और 35 मेगावाट क्षमता का को-जनरेशन पावर प्लांट भी स्थापित किया जाएगा। इसे एक विशाल एकीकृत बायोफ्यूल एवं ब्रुअरी कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित करने की तैयारी है। इससे न केवल औद्योगिक उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि ऊर्जा क्षेत्र में भी आत्मनिर्भरता को मजबूती मिलेगी। इस बड़े निवेश से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188714

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना