EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

शमशाद आलम की तरफ से समस्त क्षेत्रवासियों को ईद-उल-अज़हा (बकरीद) की दिली मुबारकबाद
  • 151109870 - RAJ KUMAR VERMA 0 0
    27 May 2026 15:10 PM



यूपी संत कबीरनगर। शमशाद आलम, प्रदेश सचिव AIMIM उत्तर प्रदेश, आप सभी मेहदावल विधानसभा व संत कबीर नगर के सम्मानित क्षेत्रवासियों को ईद-उल-अज़हा यानी बकरीद के पाक मौके पर दिल की गहराइयों से मुबारकबाद देता हूँ। यह त्योहार हमें हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम की कुर्बानी, सब्र और अल्लाह पर तवक्कुल का पैगाम देता है। बकरीद सिर्फ जानवर की कुर्बानी का नाम नहीं, बल्कि अपनी नफ्स, घमंड, नफरत और बुराई की कुर्बानी का नाम है। आइए इस ईद पर हम अहद करें कि हम अपने समाज से भेदभाव, गरीबी और जुल्म को मिटाने के लिए कुर्बानी देंगे। मेरी दुआ है कि अल्लाह तआला आपकी कुर्बानियों को कबूल फरमाए, आपके घरों में खुशहाली, बरकत और अमन-चैन कायम रखे। मेहदावल की सरजमीं पर हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई सभी भाई मिलजुल कर रहें, यही हमारी तहज़ीब है और यही पैगाम ईद का है। आप सभी से गुजारिश है कि कुर्बानी के दौरान साफ-सफाई का खास ख्याल रखें। कुर्बानी की जगह सार्वजनिक न हो, खून और बाकी अवशेष को गड्ढे में दबा दें ताकि किसी की भावना आहत न हो। प्रशासन के नियमों का पालन करें और आपसी भाईचारे को मजबूत करें। गरीब, यतीम और जरूरतमंदों का खास ख्याल रखें। कुर्बानी के गोश्त का एक हिस्सा उन तक जरूर पहुँचाएँ जो इसे खरीदने की ताकत नहीं रखते। यही असल कुर्बानी है। एक बार फिर आप सभी को, आपके परिवार को, मेहदावल की आवाम को ईद-उल-अज़हा की पुरखुलूस मुबारकबाद। अल्लाह हम सबको नेक रास्ते पर चलने की तौफीक दे। राज कुमार वर्मा 151109870



Subscriber

188714

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना