EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गैस सिलेंडर खत्म होने पर पत्नी ने किया सुसाइड:जौनपुर में फंदे से लटका मिला शव, पति ने चूल्हे पर खाना बनाने के लिए कहा था
  • 151045502 - VIPIN CHAND MAURYA 0 0
    27 May 2026 11:36 AM



जौनपुर के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के हुसेनपुर गांव में सोमवार शाम 4 बजे एक 25 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह घर में गैस सिलेंडर खत्म होने से नाराज थी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।गांव निवासी उदयराज गौड़ की पत्नी विशाखा गौड़ (25) गैस सिलेंडर खत्म होने के कारण परेशान थी। पति उदयराज के अनुसार, उन्होंने पत्नी से गैस न मिलने की बात कही थी और दो-चार दिन लकड़ी पर भोजन बनाने की सलाह दी थी।इसी बात से नाराज होकर विशाखा अपने कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों को शक हुआ। उन्होंने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। बाद में परिजनों ने कमरे के अंदर साड़ी का फंदा बनाकर पंखे के हुक से लटका उसका शव देखा।घटना की जानकारी मिलते ही मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रात करीब 9 बजे अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मृतका के दो छोटे बच्चे हैं। पति उदयराज इंटाए बाजार में छोला-फुलकी का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।कोतवाली इंचार्ज इरफान अली ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। विपिन चंद मौर्या 151045502



Subscriber

188714

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना