जौनपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 66 वर्षीय साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। रोडवेज बस की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए बुजुर्ग ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।घटना मंगलवार की शाम करीब 6:30 बजे की है। मृतक की पहचान कबीरूदीनपुर निवासी जगरनाथ यादव (66), पुत्र राम प्रसाद यादव के रूप में हुई है। वे साइकिल से बनरहिया बाग बाजार की ओर जा रहे थे, तभी संत कबीर दास मोड़ से करीब 100 कदम आगे यह हादसा हो गया।दौहरिघाट डिपो की रोडवेज बस (नंबर UP78KN0339), जो दौहरिघाट से प्रयागराज जा रही थी, ने पीछे से साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि बस तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई जा रही थी। चालक की पहचान दिनेश यादव (निवासी ग्राम चौको बुजुर्ग, थाना आजमगढ़) के रूप में हुई है।टक्कर इतनी भीषण थी कि जगरनाथ यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल जिला अस्पताल सदर पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद उनकी साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई।सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल सदर के मर्चरी हाउस में रखवाया है। प्रार्थी अभिनव कुमार यादव की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। विपिन चंद मौर्या 151045502
