इस वक्त की बड़ी खबर मध्य प्रदेश, भिंड जिले के रौन नगर से एक मानवीय तस्वीर सामने आई है, जहाँ भीषण गर्मी में नगर परिषद की लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है। तपती धूप और बढ़ते तापमान के बीच पूरे नगर में पीने के पानी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
रौन नगर परिषद पर आरोप है कि भीषण गर्मी के बावजूद नगर में कहीं भी प्याऊ या ठंडे पानी की व्यवस्था नहीं कराई गई। लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान दिखाई दे रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी इस गंभीर समस्या को लेकर उदासीन बने हुए हैं।
इसी बीच रौन नगर के हाटकेश्वर महादेव मंदिर ने मानवता और जनसेवा की मिसाल पेश की है। मंदिर परिसर में पिछले कई वर्षों की तरह इस बार भी राहगीरों के लिए ठंडे पानी और शरबत की व्यवस्था की गई है। मंदिर के पास से गुजरने वाले हर व्यक्ति को रोककर ठंडा पानी और राहत देने वाला शरबत पिलाया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जहाँ प्रशासन अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल साबित हो रहा है, वहीं धार्मिक स्थल और समाजसेवी लोग इस भीषण गर्मी में लोगों की प्यास बुझाने का काम कर रहे हैं। यह व्यवस्था राहगीरों के लिए किसी राहत से कम नहीं है।
जनता ने नगर परिषद से मांग की है कि जल्द से जल्द नगर में पीने के पानी की उचित व्यवस्था कराई जाए ताकि गर्मी में लोगों को राहत मिल सके।
पत्रकार विमलेश शर्मा
फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया
मोबाइल नंबर – 7773850100
चैनल को सब्सक्राइब, लाइक, कमेन्ट, शेयर करना ना भूले अधिक जानकारी के लिए www.fastnewsindia.co पर विजिट करे या 9454194001 पर न्यूज़ लिखकर व्हाट्स ऐप करे
20260526202050291851154.mp4
