EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

रौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्था, नाली निर्माण के मलबे से मरीज और एम्बुलेंस परेशान
Link
  • 151186542 - VIMALESH 0 0
    26 May 2026 20:19 PM



भिंड/रौन : रौन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले लगभग एक महीने से नाली निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य होना अच्छी बात है, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही अब मरीजों और उनके परिजनों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। अस्पताल के बीच प्रांगण में नाली का निर्माण कर दिया गया है और निर्माण से निकलने वाला मलबा वहीं छोड़ दिया गया है, जिससे अस्पताल परिसर पूरी तरह अव्यवस्थित हो गया है।

स्थिति यह है कि अस्पताल में आने वाली एम्बुलेंस और मरीजों के वाहनों को खड़ा करने तक की जगह नहीं बची है। गंभीर मरीजों को गाड़ियों से उतारकर अस्पताल के भीतर ले जाने में काफी कठिनाई और देरी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के इस मौसम में मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी मानसिक और शारीरिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासन और संबंधित ठेकेदार द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह की लापरवाही कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। लोगों ने प्रशासन से जल्द मलबा हटवाकर व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। देखे विमलेश शर्मा की रिपोर्ट 

चैनल को सब्सक्राइब, लाइक, कमेन्ट, शेयर करना ना भूले अधिक जानकारी के लिए www.fastnewsindia.co पर विजिट करे या 9454194001 पर न्यूज़ लिखकर व्हाट्स ऐप करे

20260526201633084443012.mp4



Subscriber

188713

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना