EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

चिकित्सा विज्ञान संस्थान में विशाल भंडारे का आयोजन संपन्न
  • 151009219 - RAVINDRA GUPTA 0 0
    26 May 2026 19:05 PM



वाराणसी । ज्येष्ठ मास के तीसरे मंगलवार को चिकित्सा विज्ञान संस्थान, बीएचयू के परिसर में स्थित हनुमान जी के मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे का आयोजन असोसिएशन ऑफ सर्जंस ऑफ इंडिया के उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड चैप्टर के तत्वाधान में करवाया गया और कुलपति प्रो अजित कुमार चतुर्वेदी ने हनुमान जी का पूजन एवं आरती करवा कर इसकी शुरुआत की। संस्थान के निदेशक प्रो एस एन शंखवार ने बताया कि हाल ही में इस प्राचीन मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया गया है और इसलिए भंडारा करवा कर इसका हर्ष सभी के साथ बांटने का प्रयास किया गया। मेडिसिन संकाय प्रमुख प्रो संजय गुप्ता ने बताया कि संस्थान के सभी कर्मचारियों और छात्रों ने इस आयोजन में उत्साह से भाग लिया। आयोजक मंडल में सर्जरी विभाग के डॉ संजीव गुप्ता, डॉ राहुल खन्ना, डॉ सीमा खन्ना, डॉ पुनीत, डॉ एस के भारतीय, डॉ आर एन मीणा, डॉ एस पी मिश्र, डॉ विपुल श्रीवास्तव और एनेस्थीसिया विभाग से डॉ मंजरी मिश्रा के अतिरिक्त नितिन यादव, विनय सिंह, संदीप दास, सचिन यादव व गोपाल शामिल रहे। डॉ एस पी मिश्र ने बताया कि भंडारे में शिक्षकों, छात्रों, कर्मचारियों और मरीजों के साथियों को मिलाकर 2000 से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया ।। रविन्द्र गुप्ता 



Subscriber

188713

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना