EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

आत्महीनता से बाहर निकलकर राष्ट्र निर्माण में निभाएं भूमिका : डॉ. आशीष गौतम
  • 151167985 - JASVEER MODANWAL 0 0
    26 May 2026 18:43 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी गोरखपुर कुसम्ही बाजारl  शहीद बंधू सिंह डिग्री कॉलेज के समावर्तन संस्कार समारोह में विद्यार्थियों को मिला प्रेरणा, संकल्प और संस्कार का संदेश शहीद बंधू सिंह डिग्री कॉलेज में मंगलवार को आयोजित समावर्तन संस्कार समारोह प्रेरणा, संस्कार और राष्ट्रभावना से ओतप्रोत वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार के संस्थापक डॉ. आशीष गौतम ने विद्यार्थियों को आत्महीनता की भावना से बाहर निकलकर सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “हम अपनों के लिए पढ़ रहे हैं। मातृभूमि के प्रति कृतज्ञता का भाव लेकर अध्ययन करना चाहिए। आत्महीनता एक व्याधि की तरह है, जिससे बाहर निकलना आवश्यक है। ब्रह्मांड में भारत का वही महत्व है जो शरीर के लिए आत्मा का होता है।” उन्होंने विद्यार्थियों को भारत को समझने और उसकी सांस्कृतिक चेतना को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने कहा कि उपदेश केवल शब्द नहीं, बल्कि जीवन मंत्र होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं को संकल्प और प्रेरणा का पुंज बनाने तथा महान विभूतियों के जीवन से सीख लेने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि प्रो. बलवान सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि जीवन को मूल्यों के साथ द्वंद्व से द्वंद्वातीत अवस्था तक ले जाना ही वास्तविक साधना है। उन्होंने अंतःकरण और व्यवहारिक जीवन में सामंजस्य स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया। समारोह की अध्यक्षता कर रहीं प्रो. पूनम टंडन ने महाविद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को बुद्धि, कौशल और संकल्प शक्ति के साथ जीवन के लक्ष्यों की ओर बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ शारदे की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इससे पूर्व सभी अतिथियों ने महाविद्यालय परिसर में स्थापित शहीद बंधू सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अतिथि कक्ष से कार्यक्रम स्थल तक निकली विद्वत यात्रा के दौरान छात्राओं ने पुष्पवर्षा कर अतिथियों का भव्य स्वागत किया। विभिन्न प्रदेशों की पारंपरिक वेशभूषा में सजे विद्यार्थियों का उत्साह आकर्षण का केंद्र रहा। महाविद्यालय के प्रबंधक अजय कुमार सिंह टप्पू एवं प्राचार्य डॉ. यू.पी. सिंह ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं प्रेरणा गीत की प्रभावशाली प्रस्तुतियों ने समारोह को गरिमामय बना दिया। मुख्य अतिथि द्वारा शिक्षा पूर्ण कर चुके विद्यार्थियों को समावर्तन संकल्प दिलाया गया। इसके बाद मेधावी विद्यार्थियों एवं विभिन्न पाठ्येत्तर गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय परिसर को रंगोलियों एवं कलाकृतियों से आकर्षक रूप से सजाया गया था। कला निदेशक डॉ. आनंद निषाद के निर्देशन में आयोजन स्थल को विशेष रूप से सुसज्जित किया गया। अंत में प्राचार्य डॉ. यू.पी. सिंह ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। जसवीर मोदनवाल 151167985



Subscriber

188713

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना