EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

आम के बाग में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 0 0
    26 May 2026 19:56 PM



फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत। गजरौला कला थाना क्षेत्र के पिपरिया भजा गांव के मजरा घियोना में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित एक आम के बाग में 22 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान हरिशंकर पुत्र ओमप्रकाश निवासी घियोना के रूप में हुई है। सुबह ग्रामीणों ने युवक का शव चुन्नी के सहारे फांसी के फंदे पर लटका देखा। इसके बाद तत्काल घटना की सूचना परिजनों और स्थानीय पुलिस को दी गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे मां चंपा देवी, बड़े भाई अरविंद तथा दो विवाहित बहनों रेखा देवी और जलपा देवी को छोड़ गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। सूचना मिलने पर गजरौला कला थाना पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस युवक की मौत के कारणों की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट जियाउल हक़ खान 151173981



Subscriber

188713

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना