EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अफेयर और कत्ल: महिला के मायके दोस्तों संग गया था युवक, विवाद के बाद हत्या; बैग में ब्लाउज के साथ मिला ये सामान
  • 151188511 - FULMATI 0 2
    26 May 2026 16:00 PM



फास्ट न्यूज इंडिया गोरखपुर। गीडा थाना क्षेत्र के अड़िलापार गांव स्थित सेमरहवां बाबा स्थान के पास सोमवार सुबह आमी नदी में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक की गला रेतकर हत्या की गई थी और शव को बोरे में भरकर नदी में फेंका गया था। मृतक की पहचान सहजनवां थाना क्षेत्र के मिनवां टिकरिया गांव निवासी आदित्य साहनी के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। ग्रामीणों ने नदी पुल के नीचे बोरे में शव उतराता देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बोरा खुलवाया तो युवक का शव मिला। उसके दोनों हाथ बंधे हुए थे और गला कटा हुआ था। शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी पाए गए। मौके से एक काला बैग भी बरामद हुआ, जिसमें कपड़े रखे थे। युवक की शर्ट पर लगे एक ट्रेलर के स्टीकर के आधार पर पुलिस ने पहचान की प्रक्रिया आगे बढ़ाई और कुछ ही घंटों में शव की पहचान कर ली।  पुलिस जांच में सामने आया कि आदित्य खजनी क्षेत्र में एक महिला से मिलने गया था। बताया जा रहा है कि महिला से उसके पुराने संबंध थे और इसी को लेकर दोनों पक्षों में पहले भी विवाद हो चुका था। एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार के अनुसार रविवार रात आदित्य अपने कुछ साथियों के साथ महिला के मायके पहुंचा था। वहां विवाद और मारपीट हुई। आरोप है कि बाद में ग्रामीणों और महिला पक्ष के लोगों ने आदित्य को पकड़ लिया और उसकी हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया।  मृतक की मां संजू देवी की तहरीर पर पुलिस ने 13 नामजद एवं 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या, अपहरण और शव छिपाने समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आदित्य पर पूर्व में दुष्कर्म एवं छेड़खानी का मामला दर्ज हो चुका था। कुछ महीने पहले ही वह जेल से जमानत पर बाहर आया था। महिला द्वारा हाल ही में उसके खिलाफ छेड़खानी की प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी।  एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा। फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188713

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना