EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सुबह 5 बजे मचा कोहराम: दिल्ली से गोरखपुर जा रही बस उन्नाव में पलटी, बिहार पुलिस के दरोगा समेत 7 की मौत
  • 151188511 - FULMATI 0 2
    26 May 2026 15:54 PM



फास्ट न्यूज इंडिया दिल्ली से गोरखपुर जा रही एक प्राइवेट स्लीपर बस मंगलवार सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बिहार पुलिस के एक उप निरीक्षक समेत सात यात्रियों की मौत हो गई, जबकि तीन पुलिसकर्मियों सहित 24 यात्री घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बस में कुल 52 यात्री सवार थे। तेज रफ्तार के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और बस पुलिया से टकराने के बाद पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस पलटने के बाद करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई।

हादसे के बाद मची चीख-पुकार

हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। करीब आधे घंटे बाद यूपीडा कर्मी और पुलिस मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 24 यात्रियों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। एसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

मृतकों की सूची

  • शिवचरन राम, उप निरीक्षक, बिहार सीवान पुलिस
  • सुरेश कुमार जायसवाल, निवासी चौरा चौरा, गोरखपुर
  • विदेशी गुप्ता, निवासी पीपीगंज, गोरखपुर
  • विजय कुमार, निवासी कप्तानगंज, बस्ती
  • एक अज्ञात बंदी
  • एक महिला यात्री
  • एक अन्य अज्ञात यात्री

घायलों में कई की हालत गंभीर

हादसे में वसीम, गोलू, रोहन, विनय, धीरज, अरुण कुमार, सुरेंद्र कुमार, अमरदीप, फरमान अंसारी, शाहिद अख्तर, सोम अली, धनंजय, विष्णु, अरविंद, राहुल, गणेश दीक्षित, आर्यन गुप्ता, लेरब आलम, परमजीत सिंह एवं श्वेता यादव सहित कई यात्री घायल हुए हैं।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। पुलिस और परिवहन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188713

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना