फास्ट न्यूज इंडिया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद बढ़ने पर बाइक सवार युवकों ने नंदन को कार से खींच लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने कार का शीशा तोड़ दिया और बाद में उसमें आग लगा दी। कुछ ही देर में कार धू-धू कर जलने लगी। गीडा थाना क्षेत्र के नगवा गांव में साइड देने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बुलेट सवार मनबढ़ युवकों ने कार चालक को गाड़ी से खींचकर जमकर पीटा और बाद में कार का शीशा तोड़ उसमें आग लगा दी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है। नगवा गांव निवासी नंदन पांडेय किराए पर कार चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सोमवार रात करीब 10 बजे वह कार लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव की सकरी गली में सामने से बुलेट पर सवार कुछ युवक आ गए। रास्ता देने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद बढ़ने पर बाइक सवार युवकों ने नंदन को कार से खींच लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने कार का शीशा तोड़ दिया और बाद में उसमें आग लगा दी। कुछ ही देर में कार धू-धू कर जलने लगी। चालक के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर किसी तरह उसकी जान बचाई। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपित मौके से भाग गए। मारपीट में घायल नंदन को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। गीडा थाना पुलिस आरोपी युवकों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी फूलमती मौर्य 151188511
