EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने किया गौशाला का निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    25 May 2026 21:24 PM



152 गोवंशों की देखभाल और उपचार व्यवस्था की सराहना, कार्यकर्ताओं ने की साफ-सफाई की प्रशंसा

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जनपद के गौरा ब्लॉक स्थित महमदपुर पाली गौशाला का सोमवार को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में गोवंशों की देखभाल, भोजन, पानी एवं उपचार व्यवस्था को संतोषजनक पाया गया।कार्यकर्ताओं ने गौशाला की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इसे बेहतर संचालन का उदाहरण बताया। गौ रक्षा प्रमुख विश्व हिंदू परिषद निहाल सोनी की अध्यक्षता में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने गौशाला परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान गौशाला में कुल 152 गोवंश मौजूद पाए गए। निरीक्षण टीम ने पशुओं के रखरखाव, चारा व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। गौशाला का संचालन ग्राम प्रधान कौशलेंद्र पाल एवं सेक्रेटरी शांति प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में किया जा रहा है, जबकि गोवंशों की नियमित देखभाल का जिम्मा केयरटेकर जीतलाल संभाल रहे हैं।निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में चारा एवं खाद्य सामग्री उपलब्ध है। साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए पीने के लिए शीतल जल की भी समुचित व्यवस्था की गई है। निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि बीमार गोवंशों के उपचार के लिए गौशाला में अलग से विशेष कक्ष बनाया गया है। वर्तमान समय में वहां एक बीमार गोवंश का उपचार कराया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने पशुओं के स्वास्थ्य के प्रति बरती जा रही सतर्कता की सराहना की। विश्व हिंदू परिषद के गौ रक्षा प्रमुख निहाल सोनी ने कहा कि गौशालाओं की नियमित निगरानी आवश्यक है, ताकि गोवंशों को बेहतर संरक्षण और सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि महमदपुर पाली गौशाला में व्यवस्थाएं संतोषजनक मिली हैं और यहां पशुओं की देखभाल अच्छी तरह की जा रही है। निरीक्षण के दौरान प्रखंड संयोजक आशुतोष प्रताप सिंह, प्रखंड अध्यक्ष विशाल तिवारी, दीपांशु तिवारी, अमन दुबे, जटाशंकर तिवारी, अंकित पाण्डेय सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर ग्राम प्रधान कौशलेंद्र पाल, सेक्रेटरी शांति प्रकाश शर्मा तथा सुवंशा चौकी पुलिस टीम भी उपस्थित रही। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188713

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना