EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बढ़ते अपराध और महोबा कांड को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    25 May 2026 20:25 PM



प्रतापगढ़ में कानून व्यवस्था ध्वस्त होने का आरोप, अपराधियों की गिरफ्तारी और लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जनपद में लगातार बढ़ रही चोरी, लूट एवं डकैती की घटनाओं तथा महोबा में दलित बेटी के साथ हुई अमानवीय घटना को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जोरदार विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपकर कानून व्यवस्था में सुधार और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि प्रतापगढ़ जनपद में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि आए दिन चोरी, लूट एवं डकैती जैसी गंभीर घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने में विफल साबित हो रहा है। इससे आम जनता में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि अंतू थाना क्षेत्र, नगर कोतवाली एवं फतनपुर थाना क्षेत्रों में करोड़ों रुपये की चोरी एवं लूट की घटनाएं हुईं, लेकिन अब तक किसी भी मामले में संतोषजनक खुलासा नहीं हो सका है। उन्होंने आरोप लगाया कि इतनी बड़ी घटनाओं के बावजूद किसी भी जिम्मेदार पुलिस अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई और संबंधित थानों पर वही अधिकारी तैनात हैं, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि सभी घटनाओं की उच्चस्तरीय जांच कराकर अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही पीड़ित परिवारों को सुरक्षा और न्याय दिया जाए तथा जनपद में रात्रिकालीन गश्त बढ़ाकर कानून व्यवस्था को मजबूत किया जाए। ज्ञापन में लापरवाह पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की भी मांग उठाई गई।इसी दौरान महोबा में दलित बेटी के साथ हुई अमानवीय घटना को लेकर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया। पट्टी की पूर्व प्रत्याशी एवं जिला महासचिव सुनीता सिंह पटेल ने कहा कि प्रदेश में दलित, पिछड़े और कमजोर वर्ग की बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी कर कठोरतम कार्रवाई की मांग की।जिला उपाध्यक्ष मीरा देवी गौतम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता की आवाज उठाने का कार्य करती रही है और अन्याय के खिलाफ संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ते अपराध और महिलाओं के खिलाफ घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, प्रेम शंकर द्विवेदी, महेंद्र शुक्ला, इंद्रानंद तिवारी, विमल सिंह, अनिल मौर्या, आर.पी. वर्मा, रवि भूषण सिन्हा, मासूम हैदर, अरविंद तिवारी, भवानी शंकर दुबे, सुरेश कुमार मिश्रा, सुरेश कुमार सरोज, शुभम मिश्रा, अंजनी पाण्डेय, मोहम्मद वसीम, रियाज सुल्तान, अरबाज आलम, रविंद्र मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188713

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना