फोटो1, 2
फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। आईएमए द्वारा विश्व थायराइड दिवस २५ मई के दिन कंपनी बाग में एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया । जिसमे पचास से अधिक लोगों ने जांच कराई उन्हें परामर्श भी दिया गया। डाक्टरों द्वारा बताया गया है थाइराइड बीमारी दो तरह की होती है। हाइपोथायरायडिज्म और हाइपरथायरायडिज्म। इसके लक्षण आम जनों में शुरु में पता नहीं लग पाता। जिसकी वजह से इस बीमारी का शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है और आदमी का वजन कम या ज़्यादा होने लगता है। गुस्सा आने लगता है और चिड़चिड़ापन घबराहट आदि के लक्षण दिखाई देते हैं ।यदि समय पर जांच करा ली जाए तो इस बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सकता है । आयोडीन की कमी भी बीमारी का बहुत बड़ा कारण हो सकता हैं। कैम्प को सफल बनाने में आईएमए प्रेसिडेंट डॉ शशि प्रभा गुप्ता, डॉ एस एस गुप्ता, डॉ ए के कुलश्रेष्ठ, डॉ आर पी चौबे, डॉ पी पी पांडे, डॉ आर पी पांडे, डॉ संजय कपूर,गोकुल नाथ श्रीवास्तव, लायन क्लब के संतोष पांडे और रोटरी क्लब के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049

