EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बकरीद को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, एसपी ने किया भुलियापुर ईदगाह का निरीक्षण
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 65 76
    25 May 2026 19:53 PM



सुरक्षा, यातायात और बैरिकेडिंग व्यवस्था का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने थाना कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित भुलियापुर ईदगाह का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रशांत राज भी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने ईदगाह परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग तथा संवेदनशील स्थलों की स्थिति का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। एसपी ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने को कहा, ताकि नमाज के दौरान आने-जाने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही साफ-सफाई एवं बैरिकेडिंग व्यवस्था को भी समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद कर आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए जनपद में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। इस दौरान स्थानीय पुलिस बल एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 15101909



Subscriber

188713

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना