EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बकरीद व गंगा दशहरा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, एसपी ने किया फ्लैग मार्च
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    25 May 2026 19:42 PM



संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया प्रतापगढ़। आगामी बकरीद पर्व एवं गंगा दशहरा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में रविवार को पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने नगर क्षेत्र में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।फ्लैग मार्च में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रशांत राज भी मौजूद रहे। पुलिस टीम ने थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, संवेदनशील इलाकों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों का भ्रमण किया। इस दौरान आमजन को शांति, भाईचारा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी पुलिसकर्मी संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखें। पुलिस अधिकारियों ने बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर मौजूद लोगों से संवाद कर आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा गया। त्योहारों के मद्देनजर नगर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत कर दी गई है। प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। वहीं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार गश्त भी बढ़ा दी गई है। फ्लैग मार्च में स्थानीय पुलिस बल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन का कहना है कि जनपद में त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रिपोर्ट विशाल रावत रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188713

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना