EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भीषण गर्मी के बीच जनगणना कार्य में जुटे प्रगणक , घर-घर हो रही मार्किंग
  • 151166686 - LAIK AFTAB 0 0
    25 May 2026 19:28 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना  भारत सरकार द्वारा कराई जा रही जनगणना के प्रथम चरण के तहत वाराणसी चौबेपुर  में घरों की मार्किंग का कार्य शुरू हो गया है। इस कार्य के लिए प्रगणक के रूप में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है, जो भीषण गर्मी और हीट वेव के बीच घर-घर जाकर चिन्हांकन कर रहे हैं।
जनपद वाराणसी इस समय रेड जोन में शामिल है और तापमान लगातार 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। इसके बावजूद शिक्षक अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर रहे हैं। प्रगणक शिक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रतिदिन लगभग 32 से 35 कॉलम की जानकारी भरनी पड़ती है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण एक दिन में केवल 7 से 8 घरों का कार्य ही बड़ी मुश्किल से पूरा हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद सभी शिक्षक जिम्मेदारी के साथ जनगणना कार्य में लगे हुए हैं।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686



Subscriber

188713

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना