EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

हत्या के मुकदमे में पीड़ित परिवार पर दबाव, एसपी से लगाई न्याय की गुहार
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    25 May 2026 19:19 PM



समझौता कर लो वरना अंजाम भुगतने को तैयार रहो धमकियों से दहशत में परिजन

भाई की हत्या के बाद अब पूरे परिवार को सता रहा जान का खतरा

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जनपद के कोहंडौर थाना क्षेत्र में दर्ज एक चर्चित हत्या के मुकदमे में नया मोड़ सामने आया है। मृतक के भाई ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि हत्या के अभियुक्त लगातार मुकदमे में समझौता करने का दबाव बना रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित परिवार ने मामले में तत्काल गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग की है। कोहंडौर थाना क्षेत्र के भावापुर गांव निवासी मोहनलाल पुत्र किशोरीलाल ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके भाई विनोद कुमार की 28 अप्रैल 2026 की रात हत्या कर दी गई थी। परिवार का आरोप है कि विनोद कुमार की पत्नी पिंकी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रची और हत्या की वारदात को अंजाम दिया।परिजनों के मुताबिक घटना के बाद आरोपित महिला परिवार को गुमराह करती रही और कहती रही कि विनोद कुमार कहीं चले गए हैं। काफी देर तक तलाश करने के बाद उनका शव घर से करीब 200 मीटर दूर एक बाग में मिला। शव मिलने की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी और परिवार में कोहराम मच गया था। घटना के बाद मृतक के भाई मोहनलाल की तहरीर पर थाना कोहंडौर में मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही अभियुक्त पक्ष लगातार दबाव बना रहा है। समझौता न करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी जा रही है। इससे पूरा परिवार भय और तनाव में जी रहा है। मोहनलाल ने आरोप लगाया कि अभियुक्त खुलेआम धमकी दे रहे हैं कि यदि उनके खिलाफ कार्रवाई हुई तो पूरे परिवार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। पीड़ित परिवार का कहना है कि वह गरीब एवं अनुसूचित जाति से है, जिसके चलते उन्हें न्याय मिलने में भी भय सता रहा है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेजा जाए तथा परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कोई बड़ी घटना हो सकती है। मामले को लेकर गांव एवं आसपास के क्षेत्रों में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और पूरे प्रकरण की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188713

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना