EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कासगंज रेलवे स्टेशन पर संयुक्त ‘फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल’ का सफल आयोजन; आपातकालीन तैयारियों को परखा गया
  • 151110069 - SANJAY SINGH 54 76
    25 May 2026 19:19 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज l रेलवे परिसरों में यात्री सुरक्षा को पुख्ता करने और किसी भी आपातकालीन स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से आज, 25 मई 2026 को कासगंज रेलवे स्टेशन पर एक वृहद 'फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल' (अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन अभ्यास) का सफल आयोजन किया गया। यह संयुक्त अभ्यास रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट कासगंज द्वारा स्टेशन अधीक्षक, वाणिज्य अधीक्षक एवं अन्य संबंधित विभागों के समन्वय से आयोजित किया गया l मॉक ड्रिल के दौरान स्टेशन परिसर में अचानक आग लगने की एक काल्पनिक स्थिति (सिम्युलेटेड संकट) तैयार की गई। इसके बाद उपस्थित सुरक्षा बलों और रेल कर्मियों द्वारा त्वरित प्रतिक्रिया, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा उपायों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। संकट के समय विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय को कैसे बेहतर रखा जाए, इसका भी बारीकी से परीक्षण किया गया।अभ्यास के दौरान मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को अग्निशमन उपकरणों के सुरक्षित व प्रभावी उपयोग के तरीके सिखाए गए। साथ ही आपातकालीन निकासी प्रक्रिया और आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि वास्तविक संकट के समय जान-माल के नुकसान को न्यूनतम किया जा सके।
इस महत्वपूर्ण सुरक्षा अभ्यास को सफल बनाने में आरपीएफ SIPF भारती तोमर,HC रमेश सिंह,HC नरेंद्र सिंह, CT प्रवीण कुमार सिंह,CT रामदेव,CT चुन्नू कुमार, LCT साधना कटियार, रेलवे कर्मचारियों और यात्रियों के बीच अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करना। आपातकालीन परिस्थितियों में बिना समय गंवाए त्वरित और समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करना। रेल कर्मियों को आधुनिक अग्निशमन उपकरणों को चलाने का व्यावहारिक ज्ञान देना।यात्रियों के सफर को सुरक्षित बनाना और रेलवे संपत्ति की सुरक्षा को और अधिक मजबूत करना।
रेलवे प्रशासन के अनुसार, इस प्रकार के नियमित अभ्यासों से न केवल सुरक्षा बलों की कार्यकुशलता बढ़ती है, बल्कि किसी भी अप्रिय घटना के समय यात्रियों का भरोसा भी कायम रहता है। यह मॉक ड्रिल पूरी तरह से सफल और उद्देश्यपूर्ण रही। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069

 



Subscriber

188713

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना