EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अवैध खनन पर जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार, पटियाली में 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
  • 151110069 - SANJAY SINGH 54 76
    25 May 2026 19:14 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज l जनपद में अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। जिलाधिकारी प्रणय सिंह के सख्त निर्देशों के अनुपालन में पटियाली तहसील प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध खनन में संलिप्त 5 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है। प्रशासन की इस औचक कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त विवरण के अनुसार, जनपद कासगंज में अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत उप जिलाधिकारी (SDM) पटियाली के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस टीम ने तहसील क्षेत्र में सघन जांच और छापेमारी की।
इस दौरान टीम ने अवैध रूप से बालू और मिट्टी का परिवहन कर रहे कुल 5 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रंगे हाथों पकड़ा। इनमें से 4 ट्रॉलियों में अवैध बालू और 1 ट्रॉली में अवैध मिट्टी लदी हुई थी।
प्रशासनिक टीम ने पकड़े गए सभी वाहनों को तत्काल प्रभाव से सीज (जब्त) कर दिया है।02 वाहनों को सिढ़पुरा थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया है।03 वाहनों को गंजडुंडवारा थाना परिसर की सुपुर्दगी में दिया गया है।
सभी संबंधित वाहन स्वामियों और चालकों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने दो टूक शब्दों में कहा है कि जनपद की सीमाओं के भीतर किसी भी प्रकार का अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस अवैध कारोबार में संलिप्त मुख्य सरगनाओं और उनके सहयोगियों के खिलाफ निरंतर कठोरतम कार्रवाई जारी रखी जाए।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह कोई पहली कार्रवाई नहीं है। इससे पूर्व भी तहसील सहावर और तहसील कासगंज के अंतर्गत अवैध खनन के खिलाफ बड़े पैमाने पर छापेमारी कर दर्जनों वाहनों को जब्त किया जा चुका है। प्रशासन का यह रुख साफ करता है कि आने वाले दिनों में खनन माफियाओं के खिलाफ यह अभियान और अधिक आक्रामक होगा। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069

 



Subscriber

188713

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना