EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गंगा दशहरा महोत्सव आज
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    25 May 2026 19:09 PM



21 हजार दीपों की दिव्य आभा से जगमगाएगा मां बेल्हा देवी धाम

काशी के वैदिक पुरोहितों संग होगी मां सई गंगा की भव्य महाआरती

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे श्रद्धालु, होगा पौध वितरण व पौधरोपण

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। आस्था, श्रद्धा और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक बन चुका श्री गंगा दशहरा महोत्सव इस वर्ष और भी भव्य स्वरूप में आज मंगलवार 26 मई को मां बेल्हा देवी धाम में आयोजित होगा। मां सई गंगा के तट पर होने वाले इस महोत्सव में 21 हजार दीपों की अलौकिक रोशनी पूरे धाम और घाटों को दिव्यता से सराबोर कर देगी। भव्य महाआरती, झांकियां, सांस्कृतिक वातावरण और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ यह आयोजन जनपद में विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। नगर पालिका परिषद द्वारा मंदिर परिसर, घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों की विशेष साफ-सफाई कराई गई। ईओ राकेश कुमार के निर्देशन में सफाई निरीक्षक संतोष सिंह एवं पूरी टीम ने घंटों अभियान चलाकर पूरे धाम को स्वच्छ एवं आकर्षक बनाया। घाटों की रंगाई-पुताई और विद्युत सज्जा भी पूरी कर ली गई है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार, एसडीएम सदर अनुष्का शर्मा, सीओ सिटी प्रशांत राज हुड्डा एवं नगर पालिका की टीम ने स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात एवं भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने बैरीकेटिंग, पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था और आपात सेवाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने सभी विभागों को समन्वय बनाकर महोत्सव को सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए पुलिस बल, गोताखोर, फायर ब्रिगेड, चिकित्सा शिविर एवं पेयजल की विशेष व्यवस्था की जा रही है। प्रशासन का प्रयास है कि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। समिति अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ‘मुन्ना भैया’ ने बताया कि मां बेल्हा देवी धाम की सजावट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रंग-बिरंगी विद्युत झालरों, फूलों और पारंपरिक सजावट से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में बदल चुका है। उन्होंने कहा कि मां बेल्हा देवी की कृपा से यह आयोजन हर वर्ष भव्यता प्राप्त कर रहा है और इस बार भी हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। समिति संयोजक रोशनलाल उमरवैश्य ने बताया कि महोत्सव का मुख्य आकर्षण 21 हजार दीपों से होने वाली दीप सज्जा होगी। जैसे ही दीप प्रज्ज्वलित होंगे, पूरा घाट दिव्य प्रकाश से आलोकित हो उठेगा। इसके बाद काशी से आए वैदिक पुरोहितों के सानिध्य में मां सई गंगा की भव्य महाआरती संपन्न होगी, जिसमें हजारों श्रद्धालु एक साथ शामिल होकर धार्मिक उल्लास का अनुभव करेंगे। उन्होंने बताया कि इस बार महोत्सव को पर्यावरण संरक्षण और नदियों की स्वच्छता के संदेश से भी जोड़ा गया है। श्रद्धालुओं को नदियों को प्रदूषण मुक्त रखने एवं अधिक से अधिक पौधे लगाने की शपथ दिलाई जाएगी। साथ ही पौध वितरण एवं पौधरोपण कार्यक्रम भी आयोजित होगा, जिससे लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ सके। महोत्सव को सफल बनाने में रघ्घु पंडा एवं उनकी पूरी टीम दिन-रात जुटी हुई है। आयोजन समिति के सदस्यों के साथ स्थानीय नागरिकों में भी उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम में नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188713

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना