खेरागढ़ कस्बा के गांव नगला उदेया में सभासद मुन्नालाल की माताजी के निधन के उपरांत तेरहवीं कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दुखद अवसर पर खेरागढ़ के पूर्व चेयरमैन अनिल कुमार गर्ग अपने पुत्र युवा नेता शिवा गर्ग के साथ उनके निवास पर पहुंचे और शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
उन्होंने सभासद मुन्नालाल एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया तथा आत्मीय संवेदनाएं प्रकट करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
वहीं सभासद मुन्नालाल की ओर से पूर्व चेयरमैन अनिल कुमार गर्ग, पियूष गर्ग, उन्नत गर्ग और युवा नेता शिवा गर्ग का साफा बांधकर सम्मान किया गया। इस दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410