EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भू माफिया के विरुद्ध पुलिस सर्च ऑपरेशन चलाकर एक ट्रैक्टर, एक ट्राली, एक लोडर जप्त
  • 151188410 - SHAHARUKHA BEG 54 65
    25 May 2026 14:52 PM



मुख्यालय आगरा खैरागढ़ तहसील के के गांव पडपड़गंज दिन रविवार दिनांक 24 मई 2026 को खेरागढ़ थाना कोतवाली पुलिस कमिश्नरेट आगरा को लगातार खनन को लेकर शिकायत प्राप्त हो रही थी। अचानक पुलिस द्वारा ऑपरेशन करने हेतु गांव पड़पड़गंज खैरागढ़ थाना प्रभारी हरीश कुमार शर्मा के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन में पुलिस बल द्वारा खनन माफिया विरुद्ध चलाया गया। पुलिस बल द्वारा गांव की गिराबंदी से खनन माफिया में अफरा तफरी माहौल बन गया। लोग भागते हुए नजर आए कार्यवाही से खनन माफिया की कमर तोड़ दी (1) एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडर जब्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक लोडर मशीन को कब्जे में ले लिया। दोनों वाहनों को तत्काल थाने लाकर सीज कर दिया गया। बताया जा रहा है कि इन वाहनों का उपयोग अवैध मिट्टी और खनन सामग्री ढोने में किया जा रहा था। पुलिस ने सभी दस्तावेजों की जांच भी शुरू कर दी है।

पुलिस पहुंचते ही फरार हुए खनन माफिया

जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, अवैध खनन में लिप्त लोग मौके से फरार हो गए। अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी अलग-अलग दिशाओं में भाग निकले। हालांकि पुलिस ने पीछा भी किया, लेकिन तब तक सभी आरोपी खेतों और गांव की गलियों में गायब हो चुके थे।

अवैध खनन पर सख्त चेतावनी, कार्रवाई जारी रहेगी

थानाध्यक्ष हरीश कुमार ने स्पष्ट कहा कि अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लगातार शिकायतें मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने भी लिया संज्ञान, रिपोर्ट भेजने की तैयारीपुलिस ने इस पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर संबंधित विभाग को भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्थानीय प्रशासन ने भी मामले को गंभीरता से लिया है। लगातार बढ़ रही अवैध खनन की घटनाओं के बीच इस कार्रवाई को प्रशासन की बड़ी चेतावनी माना जा रहा है, जिससे खनन माफियाओं में दहशत का माहौल है। रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410



Subscriber

188713

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना