- प्रयागराज में करंट लगने से लाइनमैन की मौत, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
- बिजली तार की मरम्मत के दौरान हादसा, इलाज के दौरान लाइनमैन ने तोड़ा दम
- 30 लाख मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम, प्रशासन से ग्रामीणों की नोकझोंक
- प्रयागराज: बिजली सप्लाई चालू होते ही झुलसा लाइनमैन, 6 दिन बाद मौत
- परिवार के इकलौते कमाने वाले की मौत, नौकरी और पेंशन की उठी मांग
- सरायममरेज में प्रदर्शन के बाद हरकत में प्रशासन, मौके पर पहुंचे अधिकारी
प्रयागराज के सरायममरेज थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बिजली विभाग में मजदूरी पर कार्यरत एक लाइनमैन की दर्दनाक मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला।
जानकारी के अनुसार, मृतक शिवपूजन गौड़, जो पिछले करीब 10 वर्षों से साथर पावर हाउस में मजदूरी के आधार पर लाइनमैन के रूप में कार्यरत थे, बीते 17 मई को ग्राम सभा छतौना (गोपी का पूरा) में आंधी-तूफान के कारण टूटे विद्युत तारों की मरम्मत कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बिजली सप्लाई चालू होने से वह गंभीर रूप से झुलस गए।
घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल प्रयागराज ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ रेफर किया गया। बाद में 23 मई की रात लगभग 11:30 बजे इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
मृतक अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य बताए जा रहे हैं। परिवार में तीन बेटे और तीन बेटियां हैं, जिनमें एक बेटा दिव्यांग भी है।
घटना के विरोध में 24 मई को सुबह 8 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक विकास कुमार गौड़ के नेतृत्व में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के समक्ष कई मांगें रखीं, जिनमें 30 लाख रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, आवास, मृतक की पत्नी को विधवा पेंशन तथा घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग शामिल रही।
मौके पर एसडीएम हंडिया आकांक्षा सिंह, एसीपी हंडिया शेषधर पांडे, एसडीओ साथर रंजीत पटेल सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। ज्ञापन सौंपे जाने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फिलहाल प्रशासन द्वारा क्षेत्र में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। देखे प्रयागराज से प्रदीप मिश्रा की रिपोट

20260525163433711135858.mp4
20260525163557994680028.mp4
20260525163639080800838.mp4
20260525163700051415737.mp4
2026052516385587074224.mp4
2026052516402998115111.mp4
20260525164103137562051.mp4
20260525164155555125135.mp4