EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बिजली आपूर्ति को हर हाल में दुरूस्त करें भाजपा सरकार-मोना
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 65 76
    24 May 2026 19:04 PM



लालगंज कैम्प कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से संवाद करती विधायक आराधना मिश्रा मोना

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने पार्टी कार्यकर्ताओं से भीषण गर्मी और लू के चलते बिजली की आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में न होने तथा रोज बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ संघर्ष तेज करने का आह्वान किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में इस समय भीषण गर्मी और लू के थपेड़े से आम आदमी परेशान है। विधायक मोना ने कहा कि इसके बावजूद सरकार मांग के अनुसार विद्युत आपूर्ति करने में अक्षम साबित हो रही है। शनिवार की देर शाम लालगंज स्थित कैम्प कार्यालय पर संगठन सृजन अभियान की समीक्षा करते हुए विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि प्रदेश के साथ प्रतापगढ़ और उनके निर्वाचन क्षेत्र में सरकार द्वारा जितने घण्टे की बिजली आपूर्ति का शिड्यूल बताया गया है उसके हिसाब से उतने घण्टे तो दूर लोगों को न के बराबर भी विद्युत आपूर्ति सही ढ़ंग से नही हो पा रही है। उन्होंने कहा कि ओवर लोडिंग के कारण ट्रांसफार्मर जल रहे हैं और फीडर जवाब दे रहे हैं। विधायक मोना ने कहा कि इसके कारण व्यापारिक क्षेत्र तथा प्रतियोगी छात्रों की शिक्षा भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर ठोकने वाली भाजपा सरकार आपूर्ति व्यवस्था दुरूस्त रखने के लिए अतिरिक्त बिजली नहीं खरीद पा रही है। वहीं उन्होंने डीजल तथा पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी को लेकर भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि इससे बाजार में महंगाई का बोझ आम आदमी पर रोज बढ़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से महंगाई तथा बदतर बिजली व्यवस्था को लेकर संघर्ष तेज करने को कहा। बैठक की अध्यक्षता ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केडी मिश्रा तथा संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने किया। इस मौके पर प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, ब्लाक प्रमुख अमित सिंह पंकज, चेयर पर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, सांगीपुर प्रमुख अशोक सिंह बबलू, आशीष उपाध्याय, छोटे लाल सरोज, नन्हें खां, दयाराम वर्मा, रामू मिश्रा, राजू पाण्डेय, सुधाकर पाण्डेय, भुवनेश्वर शुक्ल आदि रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188711

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना