फास्ट न्यूज़ इंडिया मध्य प्रदेश पिछोर। थाना पिछोर पुलिस ने क्षेत्र में अवैध पटाखा निर्माण एवं भंडारण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर दो आरोपियों के कब्जे से अवैध पटाखे जब्त किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में अवैध पटाखा निर्माण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 23 मई को मुखबिर सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक नीतू सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कस्बा पिछोर में दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ज्वलनशील पदार्थ से बने अवैध पटाखे बरामद किए। पुलिस ने मौके से पटाखों को जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 9(ख) विस्फोटक अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया।
ये आरोपी आए पुलिस गिरफ्त में
कल्याण पुत्र सूरज सिंह कर्ण, उम्र 55 वर्ष, निवासी रन्नौद रोड पिछोर
शरद गुप्ता पुत्र रमेश कुमार गुप्ता, निवासी गणेश चौक पिछोर
पुलिस के अनुसार आरोपी कल्याण सिंह कर्ण के कब्जे से करीब 3 हजार रुपये कीमत के विभिन्न प्रकार के अवैध पटाखे जब्त किए गए, जबकि आरोपी शरद गुप्ता के पास से करीब 3500 रुपये कीमत के पटाखे बरामद हुए।
इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका
कार्रवाई में निरीक्षक नीतू सिंह, उपनिरीक्षक बीएल दोहरे, सउनि जहान सिंह, सउनि कमल सिंह बंजारा, सउनि परमा, सउनि अरविंद सगर, प्रधान आरक्षक रामहेत जाटव, अशोक तिवारी सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। राजू जाटव 151173825
