EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सड़क सुरक्षा अभियान में गाजीपुर पुलिस सख्त, 10 वाहन सीज और 200 का हुआ चालान
Link
  • 151164525 - SUJEET KUMAR SINGH 54 65
    24 May 2026 11:09 AM



 
  1. गाजीपुर में सघन वाहन चेकिंग, 5.20 लाख का जुर्माना वसूला
  2. बिरनो टोल प्लाजा पर पुलिस का बड़ा अभियान, 200 वाहनों के कटे चालान
  3. यातायात नियम तोड़ने वालों पर गाजीपुर पुलिस सख्त, 10 वाहन सीज
  4. शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर कार्रवाई, 9 चालक पकड़े गए
  5. एडीजी ट्रैफिक के निर्देश पर गाजीपुर में चला विशेष सड़क सुरक्षा अभियान
  6. बिरनो टोल पर पुलिस चेकिंग से मची अफरा-तफरी, नियम उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई

यूपी गाजीपुर - प्रदेश में बढ़ते सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के    लिए चलाए जा रहे , विशेष सड़क सुरक्षा अभियान के तहत आज दिन शनिवार की देर शाम को एडिजी ट्रैफिक    के सख्त निर्देश पर गाजीपुर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर बिरनो टोल प्लाजा पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया । जिससे यातायात विभाग और बिरनो पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चलाए गए , इस अभियान में नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई । इस चेकिंग अभियान के दौरान प्रेसर हॉर्न, तेज रफ्तार और    अन्य गंभीर यातायात उल्लंघनों में कुल 5 लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया । वहीं यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले करीब 200 वाहनों का चालान किया गया । जबकि पुलिस ने 10 वाहनों को सीज करते हुए , शराब पीकर वाहन चलाने वाले 9 चालकों पर भी कार्रवाई की गई । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि शराब पीकर वाहन न चलाएं, तेज रफ्तार से बचें और यातायात नियमों का पालन करें । इस अभियान में खनन विभाग के अधिकारी ईश्वर चंद्र सहित

क्षेत्राधिकारी यातायात अशेषनाथ सिंह , यातायात निरीक्षक बालेंद्र कुमार व यातायात प्रभारी मनीष मिश्रा तथा बिरनो थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे । चेकिंग के दौरान कई वाहन चालकों में अफरा-तफरी और भगदड़ जैसी स्थिति भी देखने को मिली। देखे गाजीपुर से सुजीत कुमार सिंह की रिपोट 

 

20260524110735589234682.mp4

20260524110742312751268.mp4

20260524110812916830348.mp4

20260524110819957870254.mp4

2026052411084265958214.mp4



Subscriber

188711

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना