EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जौनपुर में युवक ने की आत्महत्या:गमछे के सहारे फंदे पर लटका मिला शव, सुसाइड नोट भी बरामद
  • 151045502 - VIPIN CHAND MAURYA 76 76
    24 May 2026 10:15 AM



मृतक की पहचान नरहन निवासी अतुल निषाद (19 वर्ष) पुत्र राजेश निषाद के रूप में हुई है। वह अपने दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था। अतुल कुछ समय से दिल्ली में अपनी बुआ के यहां काम करता था और हाल ही में घर लौटा था। परिवार में उसके छोटे भाई अमित और बहनें अंशिका व अंजू हैं। उसके पिता राजेश निषाद दुबई में रहते हैं। परिजनों के अनुसार, गुरुवार सुबह अतुल ने अपनी बहन से खाना न बनाने को कहा था। दोपहर में घर लौटने के बाद उसने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर उसकी छोटी बहन अंशिका को संदेह हुआ। उसने खिड़की से अंदर देखा तो अतुल छत के पंखे से गमछे के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। मृतक की बहन के मुताबिक, अतुल ने एक कॉपी पर सुसाइड नोट लिखा था। इसमें उसने डिप्रेशन का सामना न कर पाने की बात कही थी। उसने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराने और शंकर वन स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किए जाने की इच्छा भी जताई थी। पुलिस ने सुसाइड नोट को अपने कब्जे में ले लिया हैबताया जा रहा है कि अतुल के पास एक डिजिटल कैमरा और महंगा लैपटॉप था, जिससे वह इंस्टाग्राम पर रील बनाकर साझा करता था। आशंका जताई जा रही है कि अपेक्षित लाइक और फॉलोअर्स न मिलने के कारण वह परेशान था। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में लिया। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की गहनता से जांच कर रही है। रिपोट - विपिन चंद मौर्या  151045502




Subscriber

188713

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना