जौनपुर। तहसील बदलापुर प्रशासन ने दैवीय आपदा से प्रभावित दो परिवारों को राहत प्रदान करते हुए अहेतुक सहायता राशि का भुगतान किया है। उपजिलाधिकारी और तहसीलदार बदलापुर की ओर से आवश्यक कार्यवाही पूरी करने के बाद पीड़ित परिवारों के बैंक खातों में सहायता राशि भेजी गई।जौनपुर में दैवीय आपदा पीड़ितों को 4-4 लाख की सहायता:बदलापुर प्रशासन ने दो परिवारों को दी अहेतुक राशिप्रिंस दुबे | महराजगंज (जौनपुर ), जौनपुर14 घंटे पहलेजौनपुर। तहसील बदलापुर प्रशासन ने दैवीय आपदा से प्रभावित दो परिवारों को राहत प्रदान करते हुए अहेतुक सहायता राशि का भुगतान किया है। उपजिलाधिकारी और तहसीलदार बदलापुर की ओर से आवश्यक कार्यवाही पूरी करने के बाद पीड़ित परिवारों के बैंक खातों में सहायता राशि भेजी गई।जानकारी के अनुसार, ग्राम बरहुपुर, परगना गड़वारा निवासी भूलन पुत्र दुखी की 11 अप्रैल 2026 को अग्निकांड में मृत्यु हो गई थी। उनके छप्पर में आग लगने से यह हादसा हुआ था। मामले में आवश्यक अभिलेखों की जांच और प्रक्रिया पूरी करने के बाद मृतक के वारिसानों को दैवीय आपदा निधि से चार लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।इसी क्रम में, ग्राम सलामतपुर, परगना रारी निवासी हरमेंद्र पुत्र सूबेदार की 27 अप्रैल 2026 को गोमती नदी में नहाते समय डूबने से मृत्यु हो गई थी। प्रशासन ने इस मामले में भी त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक दस्तावेज प्राप्त किए और मृतक के परिजनों के खाते में चार लाख रुपये की अहेतुक सहायता राशि भेजी।तहसील प्रशासन ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप आपदा प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत उपलब्ध कराई जा रही है। रिपोट - विपिन चंद मौर्या 151045502
