- बर्थरा कला गांव में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप
- वृद्ध महिला ने बेटे-बहू पर लगाया मारपीट और संपत्ति हड़पने का आरोप
- चौबेपुर में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
- घर में घुसकर हमला और लूट का आरोप, पीड़ित परिवार दहशत में
- वाराणसी के बर्थरा कला गांव में पारिवारिक कलह से बढ़ा तनाव
- थाना स्तर पर कार्रवाई न होने से पीड़ितों ने पुलिस आयुक्त से लगाई गुहार
फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी।चौबेपुर थाना क्षेत्र के बर्थरा कला गांव में पारिवारिक विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। गांव की वृद्ध महिला सीता देवी ने अपने बेटे, बहू और एक अन्य व्यक्ति पर मारपीट, प्रताड़ना और संपत्ति हड़पने की कोशिश का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपित अक्सर उन्हें प्रताड़ित करते हैं और जान से मारने की धमकी देते रहते हैं।
पीड़िता के अनुसार 15 मई की रात भोजन के दौरान आरोपित घर पहुंचे और संपत्ति को लेकर विवाद करने लगे। विरोध करने पर वृद्ध महिला के साथ मारपीट की गई और उनका खाना फेंक दिया गया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
वहीं दूसरी ओर संतोष कुमार सिंह ने पुलिस आयुक्त को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि 18 मई की शाम उनके छोटे भाई जितेंद्र सिंह और दयाशंकर सिंह ने घर में घुसकर लोहे की रॉड और डंडे से हमला कर दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान 5 हजार रुपये छीन लिए गए, मोबाइल तोड़ दिया गया और मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
पीड़ित का कहना है कि 112 नंबर पर सूचना देने के बाद भी थाना स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे परिवार भय और दहशत में है। दोनों पीड़ितों ने पुलिस प्रशासन से आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। देखे चौबेपुर से लईक आफताब की रिपोट 151166686
20260524084217860652455.mp4
