EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जौनपुर में विवाहिता का शव पंखे से लटका मिला
  • 151045502 - VIPIN CHAND MAURYA 65 76
    24 May 2026 07:10 AM



सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के बहरीपुर गांव में एक विवाहिता का शव कमरे में पंखे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी गुड्डू खान की 22 वर्षीय पत्नी इरम उर्फ रानी घर की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में थी। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आई, तो उसकी सास ऊपर देखने पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, जिसके बाद आसपास के लोगों को बुलाया गया। दरवाजा खोलने पर विवाहिता दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकी हुई मिली। घटना की सूचना मिलते ही घर में शोक छा गया। परिजनों ने बताया कि मृतका का पति रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहता है। घर पर सास-ससुर और उसकी दो वर्षीय बेटी ही मौजूद थे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी सैयद हुसैन मुन्तजर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। रिपोट - विपिन चंद मौर्या  151045502



Subscriber

188711

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना