EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादें, 8 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
Link
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    23 May 2026 20:54 PM



रानीगंज थाना में प्रशासन का जनता दरबार, डीएम-एसपी ने दिए सख्त निर्देश

भूमि विवाद और अवैध कब्जे के मामलों पर डीएम-एसपी सख्त, मौके पर हुआ निस्तारण

जनता की समस्याओं पर प्रशासन गंभीर, समाधान दिवस में पहुंचे डीएम और एसपी

जनता को राहत देने मैदान में उतरे डीएम-एसपी, कई शिकायतों का मौके पर निपटारा

यूपी प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ के थाना रानीगंज में आयोजित थाना समाधान दिवस में डीएम अभिषेक पाण्डेय और एसपी दीपक भूकर ने जनता की समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस में भूमि विवाद और अवैध कब्जे समेत कुल 56 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 8 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। थाना रानीगंज परिसर में आयोजित समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे। डीएम और एसपी ने एक-एक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। राजस्व विभाग की 37 और पुलिस विभाग की 19 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें पुलिस की 6 और राजस्व विभाग की 2 शिकायतों का तत्काल समाधान कराया गया। डीएम अभिषेक पाण्डेय ने कहा कि राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर जांच करे और शिकायतकर्ता तथा विपक्षी दोनों पक्षों को सुनकर निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करे।एसपी दीपक भूकर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। डीएम अभिषेक पाण्डेय“शासन की मंशा है कि आमजन को न्याय के लिए भटकना न पड़े। सभी शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित कराया जाएगा। इस दौरान सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी समेत राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की रिपोर्ट 

20260523204254109110288.mp4



Subscriber

188711

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना