EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भारत विकास परिषद् शाखा बयाना का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न
  • 151172499 - HARIOM UPADHYAY 0 1
    23 May 2026 19:47 PM



बयाना- प्रमुख सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद् शाखा बयाना का दायित्व ग्रहण समारोह 2026-27 एवं कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को अमर पैलेस, बयाना में विधिवत् तरीके से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपजिला कलेक्टर बयाना दीपक मित्तल उपस्थित रहे। वहीं मुख्य वक्ता बतौर आदित्य भारद्वाज प्रांतीय संगठन सचिव भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर परिषद् के सभी सदस्यों एवं प्रकल्प प्रभारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। तथा उपस्थित सभी सदस्यों को परिषद् की रीति-नीतियों से अवगत करवाया गया। इस मौके पर देवेंद्र शर्मा प्रांतीय गतिविधि संयोजक-सेवा भी उपस्थित रहे। मंच संचालन नशा मुक्ति प्रकल्प प्रभारी प्रान्त योगेश पाराशर द्वारा किया गया। कार्यक्रम की समाप्ति सामूहिक राष्ट्रगान एवं सहभोज के साथ हुई। सहभोज के साथ ही लोकहित एवं पर्यावरण हित में अन्न का कण-कण बचाने तथा प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह से बंद करने का संकल्प लिया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए बेजुबान परिंदों के लिए मौके से ही परिंडा वितरण का कार्य भी किया गया।



Subscriber

188711

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना