आगरा के खैरागढ़ में पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात नियमों के पालन को लेकर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई, वहीं बड़े वाहनों के दस्तावेजों की भी गहन जांच की गई।
जानकारी के अनुसार हरीश कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल ने खैरागढ़ बाईपास रोड पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क से गुजरने वाले वाहनों को रोककर जांच की गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई।
चेकिंग के दौरान सबसे अधिक बिना हेलमेट चल रहे दोपहिया वाहन चालकों के चालान किए गए। इसके साथ ही बड़े वाहनों के जरूरी दस्तावेजों की भी जांच की गई ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और किसी प्रकार की अनियमितता न हो।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि आगे भी इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया जा सके। रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410
