बयाना- भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्री ब्राह्मण समाज समिति बयाना के तत्वावधान में 24 मई 2026, रविवार को परशुराम धर्मशाला, स्टेशन रोड बयाना पर द्वितीय विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। समिति अध्यक्ष राजाराम उपाध्याय ने समस्त मानव सेवा में तत्पर संगठनों एवं युवाओं से अपील की है कि मानव सेवा के इस पावन पुनीत कार्य में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करें।
समिति के संरक्षक राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने सर्व समाज के युवा वर्ग के बंधुओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि आप अपने साथियों, इष्ट मित्रों के साथ रक्तदान शिविर में पहुंचकर मानव सेवा के इस पवित्र कार्य में अपना योगदान अवश्य दें। समाज का मानना है कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है और यह एक जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकता है।
